25.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

ग्राम खोरशी में सर्पदंश से बुजुर्ग व्यापारी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब…

HomeChhattisgarhग्राम खोरशी में सर्पदंश से बुजुर्ग व्यापारी का निधन,क्षेत्र में शोक की...

Date:

पामगढ़, 6 अक्टूबर। पामगढ़ तहसील के ग्राम खोरशी में सर्पदंश की दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। ग्राम के 76 वर्षीय वरिष्ठ व्यापारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री फिरंगी लाल साहू का शनिवार रात साँप के काटने से निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे श्री साहू अपनी दुकान बंद करने के बाद बाहर रखा सामान अंदर रख रहे थे। इसी दौरान जहरीले साँप ने उन्हें डस लिया। परिवारजन तत्काल उन्हें खरौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जांजगीर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उनका निधन हो गया।

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, स्वर्गीय साहू के चार पुत्र और तीन पुत्रियाँ थीं। चार माह पूर्व ही उनके दो पुत्रों का भी निधन हो चुका था। अब उनके दो पुत्र, बेटियाँ और नाती–पोते परिवार में शेष हैं।उनके निधन पर क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विधायक हरवंश ने कहा कि “फिरंगी साहू जी मिलनसार, समाजसेवी और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”स्वर्गीय साहू का अंतिम संस्कार सोमवार, 6 अक्टूबर को ग्राम खोरशी के मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related