मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की निजी स्थापना में नई कार्यसंरचना, शासन ने तीन अधिकारियों की नियुक्ति की स्वीकृति दी…

HomeCHHATTISGARHमंत्री गुरु खुशवंत साहेब की निजी स्थापना में नई कार्यसंरचना, शासन ने...

Date:


आरंग: 06 अक्टूबर 25— छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की निजी स्थापना में नई कार्यसंरचना को स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में शासन द्वारा तीन अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश क्रमशः जारी किए गए हैं।

जितेन्द्र कुमार साहू बने विशेष सहायक
राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार जितेन्द्र कुमार साहू, संयुक्त आयुक्त, विकास आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। वे मंत्री की नीतिगत, प्रशासनिक एवं विभागीय गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए शासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यशवंत टंडन होंगे मंत्री के निज सचिव
इसी क्रम में यशवंत टंडन, पंचायत सचिव, जनपद पंचायत आरंग (जिला रायपुर) को मंत्री की निजी स्थापना में निज सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वे अब मंत्री के दैनिक कार्यक्रमों, बैठकों और विभागीय समन्वय कार्यों की सीधी निगरानी एवं संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

सबेरा शर्मा को मिला निज सहायक का दायित्व
इसके अलावा सबेरा शर्मा, सहायक प्रबंधक (खाद्य शाखा), कलेक्टर कार्यालय मुंगेली को मंत्री की निजी स्थापना में निज सहायक के रूप में पदस्थ किया गया है। वे पत्राचार, फाइल प्रबंधन और कार्यालयीन कार्यों के समन्वय का दायित्व संभालेंगी।

मंत्री कार्यालय को मिलेगी नई ऊर्जा
इन तीनों अधिकारियों की नियुक्तियों के साथ मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की निजी स्थापना में एक सक्षम, सक्रिय और अनुभवी टीम का गठन हुआ है। शासन का यह निर्णय विभागीय कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और तीव्रता लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। इससे मंत्रालय के कार्य निष्पादन में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...