स्वतंत्र छत्तीसगढ़
ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे निर्देशन और अभिनय दोनों में माहिर हैं। उनकी नई फिल्म “कंतारा चैप्टर 1” ने रिलीज़ के सिर्फ तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
फिल्म के पहले दिन ₹50 करोड़, दूसरे दिन ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, तीसरे दिन ₹55.25 करोड़ की कमाई दर्ज की गई। इस तरह, फिल्म ने तीन दिनों में भारत से कुल ₹163.1 करोड़ की कमाई कर ली है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही फिल्म ने अपना बजट ₹125 करोड़ जल्दी ही वसूल लिया और अब पूरी तरह मुनाफे में चल रही है।
यह भी पढ़ें : राशिफल : 05 अक्टूबर 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …
फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अभिनय के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया समेत अन्य कलाकारों के प्रदर्शन को भी दर्शकों ने बेहद सराहा। इसके अलावा फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक, स्क्रीनप्ले और वीएफएक्स की तारीफ भी हो रही है।
हिंदी संस्करण में भी फिल्म लगातार कमाई बढ़ा रही है। पहले दिन हिंदी में ₹18.5 करोड़, दूसरे दिन ₹12.5 करोड़ और तीसरे दिन ₹19 करोड़ की कमाई हुई, जिससे तीन दिनों में हिंदी में कुल ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया। अब फिल्म का अगला लक्ष्य ₹200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना है।
यह भी पढ़ें : ‘जॉली एलएलबी 3’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, 6 दिन में कमाए ₹69.75 करोड़…
विशेषज्ञों का कहना है कि “कंतारा चैप्टर 1” ने यह दिखा दिया है कि कहानी और अभिनय की ताकत ही बड़ी स्क्रीन पर सफलता की कुंजी है। इस फिल्म की सफलता बॉलीवुड के लिए भी सीखने वाली बात है।
“Image Credit: Wikipedia”


