29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

रायपुर में बागेश्वर धाम कथा,धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- जल्द करेंगे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा, विदेशों में भी लगाएंगे दिव्य दरबार…

HomeChhattisgarhरायपुर में बागेश्वर धाम कथा,धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- जल्द करेंगे छत्तीसगढ़ में...

Date:

रायपुर : 05 अक्टूबर 2025

राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन जारी है। इस दौरान वे दो दिन अपना दिव्य दरबार भी लगाएंगे। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे और जशपुर में कथा करने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा प्रारंभ करेंगे।

यह भी पढ़े : कंतारा चैप्टर 1″ ने तीन दिनों में ₹163 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, ऋषभ शेट्टी का अभिनय कमाल…

उन्होंने कहा कि हिंदुओं को बार-बार जगाना पड़ता है। विदेश यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे जल्द ही कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पैरा नॉर्मल शक्तियों पर अध्ययन करेंगे और विदेशों में दरबार लगाएंगे। शास्त्री ने सरकार से गौ अभ्यारण बनाने की मांग की और कहा कि लालच या दबाव से धर्मांतरण कराने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर बोले—हमें इससे दिक्कत नहीं, लेकिन जो इसे सही मानते हैं, उन्हें ‘आई लव महादेव’ से भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

वे 8 अक्टूबर तक रायपुर में रहेंगे। कथा स्थल गुढ़ियारी में भारी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और 5 हजार बाउंसर्स तैनात हैं। ‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के अनुसार, लाखों श्रद्धालुओं के लिए 200 नि:शुल्क ई-रिक्शा और भंडारे की व्यवस्था की गई है। सेवा में 8 हजार से अधिक लोग जुटे हैं। पार्किंग के लिए साइंस कॉलेज, कोटा मैदान और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान तय किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डॉ. रमन सिंह, अरुण साव, किरण सिंहदेव, मीनल चौबे समेत कई गणमान्य लोग कथा में शामिल होंगे।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related