22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव विकास शील का सख्त संदेश : भ्रष्ट अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, विजन 2047 को बनाया बड़ा लक्ष्य…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव विकास शील का सख्त संदेश : भ्रष्ट...

Date:

रायपुर: 01 अक्टूबर 25— छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद विकास शील ने मीडिया से चर्चा की और स्पष्ट संदेश दिया कि भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों के नाम किसी भी विवाद या भ्रष्टाचार से जुड़े रहे हैं, उन पर उनकी खास नजर रहेगी। अगर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गड़बड़ी करते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा आईएएस अफसरों पर लगे आरोपों को लेकर भी राज्य सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि “राज्य में ऐसे हालात बने हैं, जिन पर अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ियां सामने आती हैं, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।” माना जा रहा है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के मामलों पर जांच और अधिक तेज हो सकती है तथा दोषी अफसरों पर कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।

विजन 2047 को लेकर संकल्प
जब उनसे विजन 2047 के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे अपने कार्यकाल का सबसे बड़ा लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर काम करने का अवसर मिला है, का उपयोग वे छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए करेंगे। उनका कहना है कि विजन 2047 केवल एक योजना नहीं बल्कि प्रदेश को दीर्घकालिक विकास की दिशा देने वाला रोडमैप है।

मुख्य सचिव विकास शील का यह रुख संकेत देता है कि आने वाले समय में प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे। इससे जहां ईमानदार अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के लिए यह बड़ा संदेश है कि अब छूट नहीं मिलने वाली।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related