34.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक हलचल : नए मुख्य सचिव के कार्यभार संभालते ही 14 IAS और 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों का तबादला…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ प्रशासनिक हलचल : नए मुख्य सचिव के कार्यभार संभालते ही 14...

Date:

रायपुर: 01 अक्टूबर 25– छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही राज्य सरकार ने 14 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 7 राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के विभागीय प्रभारों में बदलाव कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक राजनांदगांव कलेक्टर के पद पर अब जितेंद्र यादव की नियुक्ति की गई है। वहीं जनसंपर्क विभाग से पी. दयानंद को हटाते हुए उनकी जगह डॉ. रोहित यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक फेरबदल में उन अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है जिनके अनुभव का लाभ विभिन्न विभागों को मिल सके। इस कदम को सरकार की नई कार्यशैली से भी जोड़ा जा रहा है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...