31.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

कवर्धा पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस, आदिवासी व मुस्लिम समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग…

HomeChhattisgarhकवर्धा पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस, आदिवासी व मुस्लिम समाज ने...

Date:

कवर्धा: 27 सितंबर 2025— आदिवासी युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों का कवर्धा पुलिस ने शुक्रवार को सड़कों पर जुलूस निकाला। पुलिस का उद्देश्य था कि इस कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय पैदा हो और समाज को संदेश मिले।

गायत्री मंदिर चौक पर जैसे ही आरोपियों का जुलूस पहुंचा, वहां मौजूद आदिवासी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपियों को जूते-चप्पल की माला पहनाने की कोशिश की और “फांसी दो, फांसी दो” के नारे लगाए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और भीड़ के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस ने मशक्कत कर आरोपियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजेश छेदावी ने कहा, “हमारी तीन प्रमुख मांगे हैं – आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए, उन्हें फांसी की सजा मिले और पीड़िता बच्ची को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो समाज उग्र आंदोलन करेगा।”

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों को साक्ष्य संग्रहण के लिए ले जा रही थी, तभी भीड़ ने घेराव कर लिया। हालांकि, पर्याप्त बल होने से स्थिति काबू में रही। आरोपियों को गंभीर धाराओं में न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

इस मामले में शामिल दो आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं। इसके बाद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के नाम पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हनीफ अंजुम खान, अध्यक्ष मुस्लिम जमात कवर्धा ने कहा, “अपराध का कोई धर्म नहीं होता, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। हम पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़े हैं।”

पूर्व अध्यक्ष शमीम गोरी ने कहा, “ऐसे आरोपियों पर बुलडोजर से भी बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पूरा मुस्लिम समाज पीड़िता बेटी के समर्थन में है।”

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...