32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

अग्रोहा स्टील में हादसा: गर्म राख गिरने से हेल्पर की मौत, संचालक पर लापरवाही का आरोप…

HomeChhattisgarhअग्रोहा स्टील में हादसा: गर्म राख गिरने से हेल्पर की मौत, संचालक...

Date:

पाली (गेरवानी): 27 सितम्बर — अग्रोहा स्टील एंड पावर लिमिटेड में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। फाइन डस्ट एफडी कूलर चेंबर साफ करते समय गर्म राख गिरने से कंपनी के हेल्पर उमेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जांच में उद्योग प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। उमेश चौहान सात फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर चढ़कर हथौड़े से रोटरी एयर वाल खोलकर डस्ट साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक एफडी कूलर चेंबर में जमा गर्म राख उसके ऊपर गिर गई। डस्ट में दबने और गंभीर रूप से झुलसने से उमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये का चेक और 1 लाख रुपये नगद सहायता राशि दी है। साथ ही ईएसआईसी पंजीकरण के आधार पर आश्रितों को नियमानुसार मासिक पेंशन मिलने की बात कही गई है।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि घटना के बाद प्लांट का निरीक्षण किया गया। मामले में अग्रोहा स्टील एवं पावर, ग्राम पाली गेरवानी के खिलाफ श्रम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया गया है। साथ ही प्लांट संचालक उत्तम अग्रवाल और मैनेजर पर कारखाना अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब 14 दिन में प्रस्तुत नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related