18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

ग्राम कसडोल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब जब्त – आरोपी जेल भेजा गया…

HomeChhattisgarhग्राम कसडोल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब जब्त...

Date:

रायगढ़: 17 सितम्बर 2025 — तमनार पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कसडोल में 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के निर्देशन में 16 सितंबर को की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसडोल निवासी रामेश्वर साहू (59 वर्ष), पिता स्व. हलधर साहू अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान घर मालिक रामेश्वर साहू ने स्वयं स्वीकार किया कि वह अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। तलाशी के दौरान घर और बाड़ी से दो प्लास्टिक जरीकेनों में 10-10 लीटर सफेद रंग की महुआ शराब बरामद हुई। कुल 20 लीटर शराब की कीमत लगभग 4,000 रुपये आंकी गई। इसके अलावा आरोपी से 200 रुपये नकद भी जब्त किए गए, जो बिक्री से संबंधित थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) और 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में एएसआई सुरूति सिदार, आरक्षक मनोहर मिंज, शशिभूषण उरांव और आनंद कुजूर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब न केवल स्वास्थ्य संबंधी खतरे पैदा करती है बल्कि समाज में अपराध और नशे की प्रवृत्ति को भी बढ़ावा देती है। थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने कहा कि अवैध शराब कारोबार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें ताकि समाज को नशे से मुक्त रखा जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से गांवों में नशे से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण की उम्मीद बढ़ी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related