स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर। शहर में एक और बड़ा साइबर फ्रॉड सामने आया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के बेटे और क्राउन विला एंड डेवलपर्स कंपनी के डायरेक्टर नितिन अग्रवाल से 58 लाख रुपए की ठगी हो गई। आरोपियों ने कंपनी के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कर फेडरल बैंक प्रबंधन को भेजा और तीन अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।
बैंक मैनेजर ने बिना किसी तस्दीक और फोन पर पुष्टि किए ही निर्देश के अनुसार रकम ट्रांसफर कर दी। तीनों खातों में 29 लाख, 18 लाख और 11 लाख रुपए डालते ही आरोपियों ने तत्काल रकम निकाल ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब नितिन अग्रवाल के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन मैसेज आया।
हड़बड़ाए नितिन ने कंपनी के एचआर और अधिकारियों से संपर्क कर पेमेंट की जानकारी ली, लेकिन किसी को भी लेनदेन की जानकारी नहीं थी। इसके बाद वे सीधे बैंक पहुंचे, जहां बैंक प्रबंधन ने उन्हें फर्जी लेटरपैड दिखाया। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बैंक मैनेजर की लापरवाही मानते हुए फेडरल बैंक प्रबंधन और अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों खातों की जानकारी निकाल ली गई है और साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है।
रायपुर में इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। पंडरी क्षेत्र के एक कारोबारी से भी फर्जी लेटरपैड के जरिए रकम निकाले जाने का मामला सामने आ चुका है। पुलिस की जांच इन मामलों में जारी है, लेकिन अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


