29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की आयु में निधनआज अंतिम यात्रा …

HomeChhattisgarhरायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की...

Date:

रायपुर, 28 अगस्त 2025
रायपुर की पहली महिला विधायक और जनसंघ की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमति रजनी ताई उपासने (93 वर्ष) का आज शाम लगभग 7 बजे निधन हो गया। वे भाजपा नेता जगदीश उपासने, सचिदानंद उपासने, हेमंत उपासने एवं प्रांत सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख गिरीश उपासने की माताजी थीं। परिवार के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा आज 28 अगस्त 2025 को शाम 4:30 बजे निज निवास रायपुर से मारवाड़ी मुक्तिधाम रायपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

श्रद्धांजलि

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा – “ताई हमारे लिए सिर्फ परिवार की बुजुर्ग नहीं थीं, बल्कि आदर्श और प्रेरणा का स्तंभ थीं। ताई ने जीवन भर अपने सिद्धांतों और आदर्शों पर डटे रहते हुए समाज को दिशा दी। उनके संघर्ष, त्याग और निडरता की परंपरा हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी।” उन्होंने अपने भाइयों दिलेर सिंह होरा और प्रीतपाल सिंह होरा के साथ मिलकर रजनी ताई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजनीतिक जीवन

रजनी ताई ने 1978 में रायपुर विधानसभा से जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर रायपुर की पहली महिला विधायक बनने का इतिहास रचा। उन्होंने उस समय कांग्रेस के दिग्गज शारदा चरण तिवारी को हराया था। 1978 से 1980 तक वे विधायक रहीं और मुखरता से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहीं। वे राजनीति में आने से पहले ही जनसंघ की प्रमुख कार्यकर्ता थीं और कई आंदोलनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेती थीं। दुर्भाग्यवश, उनके बाद अब तक रायपुर से कोई महिला विधायक नहीं बन पाई है।

आपातकाल का संघर्ष

आपातकाल (1975-77) के दौरान उनका तात्यापारा स्थित घर संघ और जनसंघ के नेताओं के लिए आश्रय स्थल बन गया था। कुशाभाऊ ठाकरे, कमलाकर डोंगांवकर, शांताराम, केशव दवे जैसे नेता वहीं बैठकें करते थे। उस समय रायपुर कलेक्टर रविंद्र शर्मा ने उन्हें चेतावनी दी थी कि आपकी गतिविधियां “देश विरोधी” हैं, घर सील हो सकता है और आपको जेल भेजा जा सकता है। इस पर रजनी ताई ने निर्भीक उत्तर दिया था – “मेरे तीनों बेटे आपातकाल विरोध में जेल में हैं, आप मुझे भी जेल भेज सकते हैं। फर्क नहीं पड़ता।”

सम्मान और स्मृतियां

उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को प्रदेश की राजनीति में आज भी याद किया जाता है। दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं फोन कर उनका हालचाल लिया था और पुराने दिनों की बातें साझा की थीं। वे अविभाजित मध्यप्रदेश की भी पहली महिला विधायक थीं। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और निडरता का प्रतीक माना जाता है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...