29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सुकमा से बड़ी खबर : नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, इलाके में फैला दहशत का माहौल…

HomeChhattisgarhसुकमा से बड़ी खबर : नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, इलाके...

Date:

सुकमा: 28 अगस्त 2025

जगरगुंडा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिलगेर इलाके के मंडीमरका में नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय लक्ष्मण बारसे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बीजापुर जिले के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था और सिलगेर में शिक्षादूत के रूप में कार्यरत था।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम नक्सलियों ने लक्ष्मण बारसे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जब परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो नक्सलियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नक्सलियों की इस घटना ने एक बार फिर उनकी हिंसक गतिविधियों को उजागर कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...