नींबू काटकर जताई नाराजगी, विधायकों और सांसदों के डमी पुतलों के सामने किया प्रतीकात्मक विरोध; मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
कोंडागांव। बस्तर फाइटर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को कोंडागांव के युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि जिले के लिए निर्धारित 81 पदों की संख्या बढ़ाकर 204 की जाए, ताकि भर्ती की तैयारी कर रहे अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। अपनी मांग को लेकर युवाओं ने प्रतीकात्मक रूप से नींबू काटकर विरोध दर्ज कराया और शासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाल ही में कांकेर सांसद भोजराज नाग द्वारा बारिश रोकने के लिए नींबू काटने की घटना का हवाला देते हुए दो नींबू काटे। इसके साथ ही कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, बस्तर सांसद और कांकेर सांसद भोजराज नाग के नाम से डमी पुतले भी तैयार किए गए। इन प्रतीकात्मक पुतलों के सामने नींबू काटकर युवाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन का यह अनोखा तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
युवाओं का कहना है कि अन्य जिलों की तुलना में कोंडागांव के लिए बस्तर फाइटर भर्ती में कम पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि जिले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा लंबे समय से भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पदों की संख्या बढ़ाना जरूरी है, ताकि स्थानीय युवाओं को पर्याप्त अवसर मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने शासन से 81 पदों को बढ़ाकर 204 करने की मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। अब देखना होगा कि सरकार युवाओं की इस मांग पर क्या निर्णय लेती है।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


