सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल, दुर्घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप; घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
बिलासपुर। बिरकोना रोड पर बोलेरो वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि एक युवक का पैर टूट गया, जबकि बाइक पर सवार एक मासूम बच्चे के पैर के ऊपर बोलेरो का पहिया चढ़ गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,ग्राम जोंकी निवासी ,अजय कुमार सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष ,पिटा छतलाल सूर्यवंशी अपनी बाइक से एक बच्चे और साथी के साथ सवार सड़क से गुजर रहे थे, तभी बोलेरो वाहन क्रमांक CG-05 V 4973 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और तीनों को चोटें आईं। हादसे में युवक को गंभीर चोट पहुंची, वहीं मासूम के पैर पर वाहन का पहिया चढ़ने से उसकी स्थिति भी चिंताजनक हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


