रायपुर : 06 अगस्त 2025
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर उठे विवाद पर उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में विभागीय नीति का पालन अनिवार्य है। यदि इसमें कोई उल्लंघन पाया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…
दरअसल, विवि प्रबंधन ने हाल ही में अतिथि शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया, जिसमें वर्तमान में पढ़ा रहे शिक्षकों को भी रिक्त बताकर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इससे नाराज अतिथि शिक्षकों ने कुलपति आईएएस महादेव कावरे से मिलकर 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि वे 9 वर्षों से विवि में पढ़ा रहे हैं और पॉलिसी के तहत उन्हें वरीयता मिलनी चाहिए।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि अन्य विश्वविद्यालयों, जैसे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पहले से पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों को बिना नई प्रक्रिया के नियुक्त किया गया, लेकिन कुशाभाऊ ठाकरे विवि ऐसा नहीं कर रहा। सचिव ने दोहराया कि सभी विश्वविद्यालयों को पॉलिसी का समान रूप से पालन करना होगा।
www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


