18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

दिनदहाड़े 11.79 लाख की लूट निकली फर्जी, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा; झूठी रिपोर्ट देकर की गबन की कोशिश, आरोपी से नकदी व लैपटॉप बरामद…

HomeChhattisgarhदिनदहाड़े 11.79 लाख की लूट निकली फर्जी, पुलिस ने कुछ ही घंटों...

Date:

जांजगीर-चांपा: 03 अगस्त 2025
थाना बम्हनीडीह क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूछेली के पास दिनांक 01 अगस्त 2025 को दोपहर एक बजे हुई 11 लाख 79 हजार 800 रुपये की कथित लूट की घटना पूरी तरह से फर्जी निकली। पुलिस की तत्परता व साइबर टीम की सटीक कार्यप्रणाली से झूठी सूचना देने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि लूट की कहानी गढ़ने वाला व्यक्ति खुद ही इसका मास्टरमाइंड निकला।

चोरिया थाना सारागांव जिला जांजगीर-चांपा निवासी दीपेश देवांगन (25 वर्ष) ने 01 अगस्त की शाम 5 बजे थाना बम्हनीडीह पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ग्राम करनौद निवासी अपने पूर्व परिचित किरीत सिन्हा से 11.79 लाख रुपये प्राप्त कर यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहा था। तभी ग्राम पूछेली-अमोदी के पास बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने लिफ्ट मांगी, इनकार करने पर पीछा कर जबरदस्ती बाइक रोककर मारपीट करते हुए रुपये और लैपटॉप लूट लिया।

घटना की सूचना पर बम्हनीडीह पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर जिले भर में नाकाबंदी करवाई, साइबर सेल की मदद ली और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। परंतु मौके पर किसी भी तरह की मारपीट या छीना-झपटी के साक्ष्य नहीं मिले। दीपेश द्वारा घटना की जानकारी देने में देरी, बार-बार बदलते बयान और असंतोषजनक जवाबों ने पुलिस को संदेह में डाल दिया। संदेह के आधार पर जब पुलिस व साइबर टीम ने मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह करीब 8 लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है, जिसे चुकाने की नीयत से उसने गबन कर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी दीपेश के ग्राम चोरिया स्थित निवास से पूरी लूटी गई रकम ₹11,79,800 रुपये नकद और लैपटॉप बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 70/2025 के तहत धारा 217, 316(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2018 से अकाउंटिंग, हिसाब-किताब, खरीदी-बिक्री और हवाला से जुड़े कार्यों में संलिप्त रहा है। साथ ही मेडिकल स्टोर्स, कपड़े की दुकानों, छड़-सीमेंट के व्यवसाय और कृषि केंद्रों से भी उसका लेन-देन चलता रहा है। जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस को सत्य एवं तथ्यात्मक जानकारी ही दें। झूठी सूचना देकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

साइबर टीम और थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय
इस मामले के खुलासे में निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), सउनि विवेक सिंह, आरक्षक सहबाज खान, प्रदीप दुबे, श्रीकांत सिंह, रोहित कहरा एवं थाना बम्हनीडीह से सउनि नीलमणि कुसुम की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related