रायपुर : 03 अगस्त 2025
नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को राज्य स्तरीय आकांक्षी जिला श्रेणी में गोल्ड मेडल और जिले के तोकापाल ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक श्रेणी में कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के पूर्व कलेक्टर विजय दयाराम के. और वर्तमान कलेक्टर हरीश एस. को पदक प्रदान किए।
यह सम्मान जुलाई से सितंबर 2024 के बीच संचालित संपूर्णता अभियान के तहत 6 प्रमुख सूचकांकों—स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सेवाएं—में शत-प्रतिशत उपलब्धि पर दिया गया।
अभियान के दौरान:
- कृषि विभाग ने 8500 किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए।
- स्वास्थ्य विभाग ने 1922 गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन और 1801 शिशुओं का पूर्ण टीकाकरण किया।
- महिला एवं बाल विकास विभाग ने 7894 लाभार्थियों को पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया।
- शिक्षा विभाग ने 177 स्कूलों में विद्युत सुविधा एवं पाठ्यपुस्तक वितरण सुनिश्चित किया।
बस्तर जिले ने इस अभियान के अंतर्गत सभी छह सूचकांकों पर प्रभावशाली कार्य कर राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


