21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

ऑपरेशन मुस्कान में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राज्य स्तर पर प्रथम स्थानदीगर राज्यों से 28 और छत्तीसगढ़ से 153, कुल 181 गुमशुदा बच्चों को किया गया बरामद…

HomeChhattisgarhऑपरेशन मुस्कान में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राज्य स्तर पर...

Date:

दुर्ग: 2 अगस्त 2025
बच्चों की सुरक्षा और गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान में दुर्ग पुलिस ने राज्य स्तर पर सर्वोच्च सफलता हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस विशेष अभियान के दौरान दुर्ग पुलिस ने कुल 181 गुमशुदा बच्चों को खोज निकाला, जिसमें से 28 बच्चे अन्य राज्यों से तथा 153 बच्चे छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर से बरामद किए गए। दुर्ग पुलिस की विशेष टीमों ने तकनीकी सहायता और सटीक सूचना के आधार पर अन्य राज्यों से जिन 28 बच्चों को बरामद किया, उनमें महाराष्ट्र से 15, मध्यप्रदेश से 4, उत्तरप्रदेश से 2, उड़ीसा से 2, बिहार, राजस्थान, झारखण्ड, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से 1-1 बच्चे शामिल हैं।

थानों की सक्रियता:
हर थाने से अलग-अलग टीमें बनाकर बच्चों की तलाश की गई। थाना सुपेला से सबसे ज्यादा 25, जामुल से 19, और खुर्सीपार से 16 बच्चों को ढूंढ निकाला गया। दीगर राज्यों में बच्चों की तलाश में सुपेला (8), नंदनी (3), कुम्हारी (3), भिलाई भट्टी (3), वैशाली नगर (3), जामुल (1), धमधा (1), मोहन नगर (1), पाटन (1), पुलगांव (1), उतई (1), छावनी (1) और दुर्ग (1) टीमों ने सराहनीय कार्य किया। बच्चों की तलाश में सोशल मीडिया, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य संचार माध्यमों का उपयोग कर गहन जांच की गई। जीआरपी और रेलवे पुलिस का भी अभियान में विशेष सहयोग रहा।

अभियान की निगरानी और निर्देशन:
इस विशेष अभियान का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक किया गया। अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नोडल अधिकारी एवं अजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने सभी थानों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मानवता से प्रेरित पुलिस कार्यप्रणाली:
अभियान की शुरुआत में पुलिस टीमों ने प्रत्येक गुमशुदा बच्चे के परिजनों, मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क कर प्रकरणों का गहन अध्ययन किया। संभावित ठिकानों पर खोज टीमों को भेजा गया, जिससे परिणामस्वरूप कुल 31 बालक और 150 बालिकाओं को सकुशल खोज निकाला गया।

राज्यभर में दुर्ग पुलिस की सर्वोच्च उपलब्धि:
छत्तीसगढ़ राज्य में इस अभियान को शासन स्तर पर गंभीरता से लिया गया और पुलिस महानिदेशक द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। ऑपरेशन मुस्कान की सफलता से साबित होता है कि दुर्ग पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि मानवीय सरोकारों के प्रति भी बेहद संवेदनशील और सजग है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...