दुर्ग: 02 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में इन दिनों सट्टा जैसे अवैध कारोबार ने धीरे-धीरे जड़ें जमानी शुरू कर दी थीं। लेकिन 1 अगस्त 2025 को सुपेला पुलिस ने जो कार्यवाही की, उसने न केवल इस कारोबार की कमर तोड़ दी, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि संगठित अपराध के विरुद्ध प्रशासन अब बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नहीं है।
थाना सुपेला प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मटन मार्केट सुपेला एवं उड़िया मोहल्ला मस्जिद के पास कुछ लोग मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल माध्यमों से सट्टा चला रहे हैं। ये लोग अंकों के माध्यम से दांव लगवाकर अवैध रूप से पैसे का लेन-देन कर रहे थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई जिसमें सउनि राजेश तिवारी, प्र.आर. योगेश चंद्राकर, उपेन्द्र सिंह, आर. रमेश यादव और सुरेन्द्र गिरी शामिल थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो अलग-अलग स्थानों पर सटीक रेड कार्यवाही की। इन रेड्स में कुल 8 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया और ₹41,055/- नकद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां, रजिस्टर और डॉट पेन जब्त किए गए।
इन आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 (ख) एवं 06 (घ) तथा संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत दो अलग-अलग मामलों में अपराध क्रमांक 891/2025 और 893/2025 दर्ज किए गए हैं।
कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपी एवं जब्ती:
स्थान – उड़िया मोहल्ला मस्जिद के पास, सुपेला
- राकेश उर्फ कुन्नु चौहान – ₹12,410
- रवि दीप उर्फ तुफान – ₹4,525
- अशोक बघेल – ₹1,720
- अर्जुन सोनकर – ₹1,050
कुल नकद – ₹19,705
सभी से मोबाइल, सट्टा पर्चियां एवं अन्य सामग्री जब्त।
स्थान – मटन मार्केट सुपेला
- रवि उर्फ चुचरु साहनी – ₹8,200
- रितेश नायर – ₹2,600
- राहुल साहनी – ₹5,170
- अमित विभार – ₹5,380
कुल नकद – ₹21,350
सभी के पास से मोबाइल फोन, सट्टा सामग्री सहित आवश्यक वस्तुएं जब्त।
अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस:
थाना प्रभारी विजय यादव ने कहा कि सट्टा जैसे अवैध कारोबार से समाज में नकारात्मक प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिलता है, विशेषकर युवाओं में। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की यह कार्रवाई एक चेतावनी है कि शहर को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


