“किशोर कुमार को सुरों की श्रद्धांजलि: रायपुर में एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप की भव्य प्रस्तुति…

HomeCHHATTISGARH"किशोर कुमार को सुरों की श्रद्धांजलि: रायपुर में एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप की...

Date:

महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर रायपुर एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया, जिसने श्रोताओं को भावनाओं और सुरों की अनमोल दुनिया में पहुंचा दिया। यह भव्य कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से मायाराम सुरजन सभागार, रजबंधा मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर दा की संगीत साधना को याद करना और नई पीढ़ी को उनके अमर गीतों से रूबरू कराना था। संध्या का शुभारंभ वरिष्ठ मंच संचालक एवं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक श्री लक्ष्मीनारायण लाहोटी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मंच संचालन की भूमिका श्री नंदा रामटेके ने कुशलता से निभाई, जबकि संपूर्ण आयोजन का निर्देशन श्री ललित चौरसिया ने किया।

इस विशेष संगीतमय संध्या में रायपुर शहर के कई नामचीन और उभरते कलाकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फनकारों में श्री हेमंत, संजय सिंह, ललित, एन. जे. राव, उषा, पवन, सुनील कोरी, गोल्डन साहू, अतीक, प्रदीप साहू, श्रीनिवास, राजेश रामटेके एवं श्रीमती पंचमी सेंद्रे, शिरिशा, रूपा, जया रामटेके और किट्टू शामिल रहे। इन सभी कलाकारों ने मिलकर किशोर कुमार के लगभग 30 लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए गीतों में “जाने जां ,ओ मेरी जान”, “कांची रे कांची”, “चांदनी रात में एक बार”, “क्या यही प्यार है”, “जुली”, “जीवन के हर मोड़ पर”, “ग़म है किसी के प्यार में”, “जानेमन जानेमन”, “पहले पहले प्यार की मुलाकातें”, “तुम भी चलो हम भी चलें”, “ड्रीम गर्ल” और “कोरा कागज़ था ये मन मेरा” ऐसी हसीं चांदनी “, जैसे सदाबहार गीत शामिल थे, सभी फनकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी , जिन्हें श्रोताओं ने तालियों की गूंज के साथ सराहा। जिसके साथ ही एवरग्रीन म्यूजिकल ग्रुप ने वाहवाही बटोरी |

संगीत प्रेमियों से सभागार खचाखच भरा हुआ था। उपस्थित दर्शक हर गीत के साथ किशोर दा की मधुर स्मृतियों में खोते गए। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी दर्शकों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और इसे किशोर कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास बताया। यह संध्या निश्चित ही रायपुर की संगीत परंपरा में एक यादगार अध्याय बना ।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IAS और 1 IFS अधिकारी की नई पोस्टिंग, 6 जिलों के कलेक्टर बदले…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर...

टाटीबंध के गोदाम पर कृषि विभाग का छापा! बिना लाइसेंस रखी 531 क्विंटल खाद जब्त, व्यापारी पर FIR…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में अवैध रूप...

अंबिकापुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: बोरे में बंद मिले बुजुर्ग दंपती के शव, बड़ा बेटा फरार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना...