रायपुर : 29 जुलाई 2025
राजधानी पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के 5 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को दिल्ली पुलिस का साइबर सेल अधिकारी बताकर अमासिवनी निवासी सोनिया हंसपाल को डिजिटल अरेस्ट किया और 2.83 करोड़ रुपए की ठगी कर ली।
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि सोनिया हंसपाल को आरोपियों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर धमकाया कि उसके आधार से कई बैंक खाते खोले गए हैं जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है। डराकर उसे डिजिटल अरेस्ट में रखा और 21 मई से 10 जुलाई के बीच रकम ट्रांसफर करवा ली।
पुलिस ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी जांच के आधार पर गोरखपुर से आकाश साहू, शेर बहादुर सिंह उर्फ मोनू, और लखनऊ से अनूप मिश्रा, नवीन मिश्रा व आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े : भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से 50 लाख का सोना गायब, रिटायर्ड दरोगा ने दर्ज कराई FIR…
ठगी का तरीका:
- आकाश और शेर बहादुर फर्जी सिम से वीडियो कॉल कर लोगों को डराते थे।
- अनूप, नवीन और आनंद ने फर्जी कंपनियां बनाकर बैंक खाते खोले थे जिनमें ठगी की रकम जमा की जाती थी।
- आरोपी नगद निकासी और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए खातों का उपयोग करते थे।
बनाई गई फर्जी कंपनियां:
- श्री नारायणी इंफ्रा डेवलपर प्रा. लि.
- श्री गणेशा डेवलपर्स
- अर्बन एज इंफ्रा बिल्डकॉम प्रा. लि.
- पावन धरा इंफ्रा
- स्नो हाइट्स कंस्ट्रक्शन
- आनंद ट्रेडर्स
आनंद सिंह, देवरिया (उ.प्र.) में PNB ग्राहक सेवा केंद्र भी संचालित करता है।
बरामदगी:
पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन, सिम, चेक बुक, बैंक दस्तावेज जब्त किए हैं और 43 लाख रुपये की राशि होल्ड करवाई है। सभी आरोपियों को नकाब पहनाकर मीडिया के सामने पेश किया गया।
पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ राजधानी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==


