मुख्यमंत्री 19 मार्च को कांकेर, बिलासपुर के दौरे पर..

HomeCHHATTISGARHRAIPURमुख्यमंत्री 19 मार्च को कांकेर, बिलासपुर के दौरे पर..

Date:

कांकेर में कोसरिया मरार समाज के महासम्मेलन और राजधानी में छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल|


रायपुर, 18 मार्च 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 मार्च रविवार को कांकेर, बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 6.15 बजे राजधानी के बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के वार्षिक अधिवेशन में भी शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर स्थित ग्राम करप पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां पर लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम और कोसरिया मरार (पटेल) समाज के शपथ ग्रहण समारोह एवं महासम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और कांकेर के पोटगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल खेल मैदान दोपहर 1.05 बजे पहुंचेंगे और ग्राम बाबू दबेना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी पहुंचेंगे। श्री बघेल बिलासपुर से शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 5.15 बजे राजधानी रायपुर के हेलीपेड पहुंचेंगे।
क्रमांक-7435/सचिन

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर 8 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया...