18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

कूटरचित प्रस्तावित राजपत्रित सेवा भर्ती नियम का विरोध.

HomeChhattisgarhकूटरचित प्रस्तावित राजपत्रित सेवा भर्ती नियम का विरोध.

Date:

रायपुर: 18 मार्च 2023. (रवीश बेंजामिन )

आलोक मिश्रा प्रांताध्यक्ष छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधी मंडल ,सचिव, छ.ग.शासन ,लोक स्वा.एवं परिवार कल्याण विभाग मे जाकर ज्ञापन सौपा गया | जिसमे संचालक स्वास्थ्य सेवाये द्वारा बनाये गये राजपत्रित सेवा भर्ती नियम को अमान्य करने की मांग किया गया है, अवगत हो कि पूर्व मे जब भी अधिकारी /कर्मचारी हित मे सेवा भर्ती नियम बनाया जाता था जिसमे कर्मचारी का भविष्य तय होता है तब-तब कर्मचारी संघ को ड्राफ्ट की एक प्रति अवलोकन करने के लिए प्रदाय किया जाता था, तत्पश्चात् कर्मचारी हित मे संघ द्वारा कई सुझाव, प्रस्ताव, दिया जाता था जिसमे संचालक स्वास्थ्य द्वारा परीक्षण कर सेवा भर्ती नियम बनाकर शासन को भेजा जाता था ।
लेकिन संचालक, स्वास्थ्य सेवाये मे कुछ अधिकारी कर्मचारी द्वारा मिलकर कूटरचना कर अपात्र लोगो को उपकृत करने की मंशा से राजपत्रित सेवा भर्ती नियम बनाने के उपरांत मात्र दिखावा एवं ओैपचारिकता निभाने के लिए दिनांक 10.03.2023 को संचालनालय मे बैठक रखी गई थी , बैठक मे किसी भी प्रकार के सुझाव, प्रस्ताव, या आपत्ति दर्ज नही किया गया है, जिससे संघ ने भारी नाराजगी व्यक्त करते हूए इस प्रकार के मनमानी रूप से तैयार किये गये राजपत्रित सेवा भर्ती नियम को अमान्य करने के लिए सचिव स्वास्थ्य आर.प्रसन्ना (भा.प्र.से.) को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज किया है और मांग किया है कि राजपत्रित सेवा भर्ती नियम की एक प्रति संघ को अवलोकन हेतु उपलब्ध कराने एवं संघ के द्वारा कर्मचारी हित में दिये गये सुझावो ,प्रस्तावो, आपत्तियों को दर्ज करते हुए , राजपत्रित सेवा भर्ती नियम को अंतिम रूप देने हेतु संचालक स्वास्थ्य सेवायें को उचित निर्देष देने की कष्ट करेगें । जिसमे अश्वनी गुर्देकर महामंत्री,डॉ.गणेश दास चिकित्सा प्रकोष्ठ, डॉ राहुल अग्रवाल एन.एच.एम. प्रकोष्ठ, प्रदीप बोगी , रविन्द्र तिवारी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, राजेन्द्र यादव प्रांत सचिव, बी.के शुक्ला प्रांत सयोजक लिपिक, एस.एस.सोनी जिलाध्यक्ष, एस.पी.देवांगन सचिव, सतीश पसेरिया अध्यक्ष डेटल कालेज , लक्षमी बनर्जी अध्यक्ष मेकाहारा, संतोष गिरी, विभाग सहाय, तापसी दत्ता, सालिक नवरंगे , कमल चंद्राकर ब्लाक अध्यक्ष,संजय सोनी, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related