18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल..

HomeChhattisgarhमानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल..

Date:

मनेन्द्रगढ़ : 18 मार्च 2023

दर्द से कराती महिला को देख वार्ड बॉय का दायित्व निभाया कलेक्टर ने |
व्हीलचेयर में मरीज को बैठा वार्ड तक पहुंचा रहा यह शख्स वार्डबॉय नही, कलेक्टर है |

मरीज को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाते हुए यह कोई वार्ड ब्वाय नही मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के कलेक्टर पी एस ध्रुव है। शुक्रवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण पर खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर पी एस ध्रुव की नजर जब अस्तपाल के बाहर दर्द से कराहती हुई महिला देव कुंवर उम्र 50 वर्ष ग्राम जरौंधा निवासी पर पड़ी, तो कलेक्टर मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने  खुद को न रोक पाए। कलेक्टर ने फौरन व्हील चेयर पर दर्द से कराहती हुई महिला को बिठाकर खुद व्हीलचेयर चलाकर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया और डॉक्टरों को महिला के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये।
क्रमांक-7438/नसीम

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related