28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

गायत्री शक्ति पीठ में प्रखर-प्रज्ञा की होगी प्राण प्रतिष्ठा

HomeChhattisgarhगायत्री शक्ति पीठ में प्रखर-प्रज्ञा की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Date:

खरसिया: 18 मार्च 2023 (बी.आर.कुर्रे )

गायत्री शक्तिपीठ में प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर 22 मार्च मंगलवार सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर अखंड ज्योति के साथ संगीतमय दीप यज्ञ भी होगा, जिसमें ब्रह्मवादिनी बहनों के द्वारा 801 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कबूलपुररिया ने बताया कि प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा का निर्माण गिरधारी लाल सुल्तानिया तथा सुनील सुल्तानिया ने अपने माता-पिता सावित्री देवी तथा हरिराम सुल्तानिया की स्मृति में करवाया है। जो जयपुर के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा मकराना पत्थर से निर्मित किया गया है। वहीं श्रीराम शर्मा की मार्बल मूर्ति सुरेश कबूलपुरिया ने अपने माता-पिता की स्मृति में बनवाई है तथा माता भगवती देवी शर्मा की प्रतिमा घनश्याम लोहा वाला ने अपने माता पिता की स्मृति में बनवाई है।

प्राण-प्रतिष्ठा मानस मर्मज्ञ अतुलकृष्ण भारद्वाज की अध्यक्षता तथा शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रह्मवादिनी बहनों की उपस्थिति में संपन्न होगी। कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए ट्रस्टी जयप्रकाश अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, राकेश गायत्री, श्रीमती कौशल्या देवी, श्रीमती विमला देवी, डॉक्टर रमेश अग्रवाल, प्रहलाद गर्ग, संदीप कबूलपुरिया, राजेश घन्सू, विमल गर्ग, सुनील शर्मा, सुनील सुल्तानिया, संजय बिंदल, संजय गोयल, प्रभात लाठ, मनोज गोयल, अंकित बंसल, विवेक कबूलपुरिया, राकेश गर्ग, विकास अग्रवाल, तथा संजय अग्रवाल के साथ गायत्री शक्तिपीठ के समस्त ट्रस्टी एवं अनुयायी पूरी लगन के साथ जुटे हुए हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...