36.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

चंबल में अवैध रेत खनन पर जनहित याचिका, हाईकोर्ट ने मामला एनजीटी को सौंपा…

HomeMadhya PradeshGWALIORचंबल में अवैध रेत खनन पर जनहित याचिका, हाईकोर्ट ने मामला एनजीटी...

Date:

ग्वालियर : 16 जुलाई 2025

चंबल नदी में जारी अवैध रेत खनन पर दायर जनहित याचिका को ग्वालियर हाईकोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) को ट्रांसफर कर दिया है। याचिका जून 2025 में अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर ने दाखिल की थी, जिसमें खनन से जनहानि और पर्यावरणीय नुकसान को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए गए थे।

याचिकाकर्ता के अनुसार अब तक इस अवैध खनन से 75 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें एक आईपीएस अधिकारी और कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मुरैना से ग्वालियर के बीच खनन माफिया के तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क हादसों का कारण बन रही हैं, जिससे आम जनता की जान को खतरा है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे स्पेन, अंतरराष्ट्रीय निवेश और फिल्म निर्माण पर करेंगे चर्चा…

इसके अलावा, याचिका में यह भी बताया गया कि चंबल नदी का एक हिस्सा राष्ट्रीय घड़ियाल अभयारण्य के अंतर्गत आता है, जहां खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। फिर भी वहां अवैध रेत खनन जारी है, जिससे घड़ियालों और मगरमच्छों के अंडों को नुकसान हो रहा है और जैव विविधता पर संकट गहराता जा रहा है।

राज्य सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी कि चंबल से जुड़े रेत खनन का एक मामला पहले से ही एनजीटी में विचाराधीन है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने मौजूदा याचिका को भी एनजीटी को ट्रांसफर करने का आदेश दिया और केंद्र सरकार को भी पक्षकार बनाया है।

अब यह मामला एनजीटी में सुना जाएगा, जहां याचिकाकर्ता ने खनन पर सख्त रोक और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है ताकि पर्यावरण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...