31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे स्पेन, अंतरराष्ट्रीय निवेश और फिल्म निर्माण पर करेंगे चर्चा…

HomeMadhya PradeshBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे स्पेन, अंतरराष्ट्रीय निवेश और फिल्म निर्माण पर...

Date:

भोपाल : 16 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई दौरे के बाद 4 दिवसीय यात्रा (16 से 19 जुलाई) पर स्पेन पहुंच गए हैं। स्पेन पहुंचने पर उनका गरमजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरे का उद्देश्य मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय निवेश, पर्यटन, फिल्म निर्माण और खेल अधोसंरचना को बढ़ावा देना है।

स्पेन प्रवास के पहले दिन डॉ. यादव ने भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वे मैड्रिड में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” बिजनेस फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मंच पर पर्यटन, आईटी, अधोसंरचना और उद्योग क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर प्रेजेंटेशन दिए गए।

मुख्यमंत्री ने स्पेन फिल्म आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात का कार्यक्रम भी तय किया है, जिसमें मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग और सहयोग पर चर्चा की जाएगी। वे विश्वविख्यात प्राडो म्यूजियम का भ्रमण भी करेंगे।

यह भी पढ़े : राजस्व प्रशासन में बदलाव पर विरोध, 21 जुलाई से प्रदेशभर के तहसीलदार कामबंद हड़ताल पर…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर फर्म पॉपुलस की प्रस्तुति में भाग लिया, जिसमें मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास पर विचार हुआ। साथ ही वे स्पेन में बसे भारतीय व्यापार समुदाय और प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद कर रहे हैं।

दुबई दौरे को सकारात्मक बताते हुए डॉ. यादव ने कहा कि “मध्यप्रदेश को टूरिज्म, माइनिंग और फूड इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में अच्छा स्कोप मिला है। स्पेन दौरे से भी इसी तरह के परिणामों की उम्मीद है।” यह दौरा राज्य में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और निवेश को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...