32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ प्रेमी, CCTV से हुआ खुलासा…

HomeMadhya PradeshGWALIORजहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, अस्पताल में छोड़कर फरार...

Date:

ग्वालियर :15 जुलाई 2025

ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल में रविवार सुबह एक महिला को गंभीर हालत में लाया गया था। तीन युवक उसे भर्ती कराकर भाग गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अस्पताल रजिस्टर में युवकों ने जो नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराया था, वह सब फर्जी निकले।

CCTV फुटेज खंगालने पर पुलिस को ऑटो का नंबर मिला, जिससे युवक तक पहुंचने में मदद मिली। आरोपी चेतन ने बताया कि मृतका सोनी (30) मूल रूप से बिहार की थी और पिछले तीन साल से वह उसके साथ मालनपुर में पत्नी की तरह रह रही थी। दोनों का कोई वैवाहिक प्रमाण नहीं है।

यह भी पढ़े : गूंथारा गांव में सीवर गड्ढे को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, एक गंभीर घायल…

चेतन के अनुसार, रविवार तड़के सोनी को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह मकान मालिक और एक ऑटो चालक की मदद से उसे अस्पताल लाया, लेकिन पहचान पत्र न होने और पुलिस कार्रवाई के डर से झूठी जानकारी देकर वहां से भाग गया। फिलहाल चेतन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतका के परिजनों की तलाश में भी जुटी है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...