ग्वालियर : 15 जुलाई 2025
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गूंथारा गांव में सोमवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सीवर गड्ढे से फैले गंदे पानी को लेकर दो सगे भाइयों – नवाब सिंह और हरेंद्र सिंह – के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों और फावड़े से मारपीट में बदल गई।
घटना में नवाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रिवर व्यू कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया कि हाल की बारिश के कारण नवाब सिंह के घर के बाहर बना सीवर गड्ढा भर गया था, जिससे गंदा पानी हरेंद्र सिंह के आंगन तक पहुंच गया। इसी बात पर नाराज़ हरेंद्र ने परिजनों को बुला लिया और विवाद शुरू हो गया।
यह भी पढ़े : भोपाल रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी, सब-वे या फुटओवर ब्रिज का प्लान…
घायल नवाब सिंह के बेटे जितेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि हरेंद्र सिंह पहले से रंजिश रखते हैं और अक्सर विवाद करते रहते हैं। उनका कहना है कि सीवर गड्ढा सिर्फ बहाना था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि झगड़े में शामिल पक्षों की पहचान कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


