29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

इंदौर के बाणगंगा में शराब दुकान के खिलाफ विरोध उग्र, रहवासियों ने की पत्थरबाज़ी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज…

HomeMadhya PradeshIndoreइंदौर के बाणगंगा में शराब दुकान के खिलाफ विरोध उग्र, रहवासियों ने...

Date:

इंदौर : 14 जुलाई 2025

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नंदबाग इलाके में रविवार देर रात शराब दुकान के खिलाफ चल रहे विरोध ने उग्र रूप ले लिया। दुकान हटाने की मांग को लेकर जुटे रहवासियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को महिला बल के साथ मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज करना पड़ा।

घटना के दौरान शराब दुकान के कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। पुलिस ने लगभग 15 नामजद और 50 से अधिक अज्ञात महिला-पुरुषों और बच्चों पर बलवा, पथराव और तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े : इंदौर में आखिरकार बरसे बादल, हल्की बारिश से मौसम ने ली राहत की करवट, दो दिन और बरसने के आसार…

स्थानीय रहवासी दो सप्ताह से दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं। पहले यह दुकान कुशवाह नगर चौराहे पर थी, जिसे नए अलॉटमेंट के तहत नंदबाग में शिफ्ट किया गया। लोगों का आरोप है कि दुकान से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और माहौल खराब हो रहा है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...