34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में जनसंपर्क अभियान, विधायक पुरंदर मिश्रा ने जनता की समस्याएं सुनीं”सेवा ही धर्म” मूलमंत्र के साथ जनता से किया सीधा संवाद…

HomeChhattisgarhगुरु गोबिंद सिंह वार्ड में जनसंपर्क अभियान, विधायक पुरंदर मिश्रा ने जनता...

Date:

रायपुर, 12 जुलाई।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने आज गुरु गोबिंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 (खादी ग्रामोद्योग पंडरी क्षेत्र) में जनसंपर्क कर नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति और पेयजल संकट जैसी समस्याएं उठाईं।

विधायक श्री मिश्रा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र समाधान के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जनसंपर्क के दौरान जोन 3 के अध्यक्ष प्रमोद साहू और वार्ड पार्षद कैलाश बेहरा भी उपस्थित रहे।

श्री मिश्रा ने कहा, “जनता की सेवा ही मेरा धर्म है। आपकी समस्याएं मेरी जिम्मेदारी हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचाया जाएगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...