26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

ग्वालियर का केआरजी कॉलेज डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर, यूजीसी से 2031 तक मिला स्वशासी दर्जा…

HomeMadhya PradeshGWALIORग्वालियर का केआरजी कॉलेज डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर, यूजीसी से 2031 तक...

Date:

ग्वालियर : 12 जुलाई 2025

ग्वालियर के प्रतिष्ठित शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केआरजी कॉलेज) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने वर्ष 2031 तक स्वशासी (Autonomous) दर्जा प्रदान किया है। इस निर्णय के बाद कॉलेज के डीम्ड विश्वविद्यालय बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कॉलेज प्रशासन ने उच्च शिक्षा विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है।

कॉलेज को अक्टूबर 2024 में नैक से 3.18 सीजीपीए के साथ ‘ए’ ग्रेड मिला था। इससे पहले 2021 में ग्रेडिंग न मिलने के कारण यूजीसी ने इसकी स्वायत्तता निलंबित कर दी थी। अब बहाली से कॉलेज की अकादमिक गतिविधियां और अधिक स्वतंत्र व सशक्त होंगी।

यह भी पढ़े : गोविंदपुरा पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या, ‘लव जिहाद’ को लेकर हुआ था विवाद

केआरजी कॉलेज में वर्तमान में लगभग 12 हजार छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्वशासी दर्जा मिलने से पाठ्यक्रम निर्माण, परीक्षा प्रणाली और शोध गतिविधियों में स्वतंत्रता मिलेगी, जिससे छात्राओं को सीधा लाभ होगा।

कॉलेज प्रशासन ने 19 विषयों में पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है और इसके लिए जीवाजी विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही, 13 एकड़ भूमि पर कला, वाणिज्य और विज्ञान संकायों की स्थापना की योजना भी बनाई गई है।

प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज का अगला लक्ष्य डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त करना है, जिससे यह संस्थान महिला शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...