24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

डबरा से चोरी हुई स्कॉर्पियो 18 घंटे बाद बरामद, बदमाश जंगल में फरार, पुलिस कर रही सर्चिंग…

HomeMadhya PradeshGWALIORडबरा से चोरी हुई स्कॉर्पियो 18 घंटे बाद बरामद, बदमाश जंगल में...

Date:

ग्वालियर : 12 जुलाई 2025

डबरा से गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2 बजे चोरी हुई काले रंग की स्कॉर्पियो को पुलिस ने शुक्रवार रात पनिहार के पास आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे से बरामद कर लिया। कार डबरा निवासी अवतार सिंह रावत के घर के बाहर से चोरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर और हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी।

करीब 18 घंटे तक बदमाश चोरी की स्कॉर्पियो लेकर ग्वालियर शहर और आसपास के इलाके में घूमते रहे। शुक्रवार रात 8 बजे पनिहार थाना क्षेत्र में नलकेश्वर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को बिना नंबर की स्कॉर्पियो नजर आई। रोकने की कोशिश की गई तो बदमाश कार लेकर जंगल की ओर भाग गए।

यह भी पढ़े : ग्वालियर का केआरजी कॉलेज डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर, यूजीसी से 2031 तक मिला स्वशासी दर्जा…

पुलिस ने पीछा कर इलाके की घेराबंदी की। करीब एक घंटे तक जंगल में लुकाछिपी के बाद बदमाश स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए। कार को बरामद कर डबरा पुलिस को सौंप दिया गया है।

अब पनिहार-घाटीगांव के जंगल में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि यदि समय पर घेराबंदी नहीं होती, तो बदमाश कार लेकर शिवपुरी की ओर निकल जाते। पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुक्रवार देर रात तक जारी रहा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...