33.8 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति..

HomeChhattisgarhजिले के पुलिस अधिकारी एवं जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति..

Date:

नक्सल विरोधी अभियान में सराहनीय योगदान हेतु मिला पदोन्नति | नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस एवम वीरता के लिए दिया गया पदोन्नति |

नारायणपुर: 18 मार्च 2023 (सुनील सिंह राठौर )

जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। विदित हो कि पूर्व में जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत संचालित नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति का आदेश पूर्व में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी किया गया था, जिसके परिपालन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के द्वारा पदोन्नत अधिकारी एवं जवानों को स्टार एवं लाल फिरती लगाकर पांच जवानों को पदोन्नत किया गया है जिन अधिकारी एवं जवानों को आज पदोन्नति दी गई है उनमें राजकुमार सोरी, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक एवं सुकनाथ नुरेटी, सुकलाल ध्रुव, पुरूषोत्तम नुरेटी, विजय कुमार पुजारी जो आरक्षक से प्रधान आरक्षक प्रधान के पद पर पदोन्नत हुए है। ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में कड़ेमेटा क्षेत्र में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए एक नक्सली को मार गिराया गया था जिसमें और एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई थी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related