HomeCHHATTISGARHBILASPURअंधेरे में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी गंभीर...

Date:

अंधेरे में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी गंभीर घायल…

रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भरारी के पास हादसा, बाइक चालक ने मौके पर तोड़ा दम; घायल विकास साहू को उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया।

बिलासपुर। रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम भरारी के पास बुधवार शाम करीब सात बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के पीछे लगा लोहे का एंगल तक मुड़ गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक रतनपुर की ओर से बिलासपुर आ रहे थे। भरारी के पास मुख्य मार्ग पर एक खराब ट्रक खड़ा था। ट्रक के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से बैरिकेडिंग की गई थी और सुरक्षा के लिए एक कर्मचारी भी तैनात था। इसी दौरान बाइक सवार तेज रफ्तार में सड़क से गुजर रहे भारी वाहन और खड़े ट्रक के बीच से निकलने का प्रयास करने लगे। इसी कोशिश में उनकी बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

दुर्घटना में बाइक चालक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे युवक को भी गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान मुंगेली जिले के ग्राम ढोटमा निवासी विकास साहू के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवे पर ट्रक खराब होने की सूचना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर बैरिकेडिंग की थी और एक कर्मचारी को तैनात किया था। इसके बावजूद अंधेरे में खड़े ट्रक के पास से वाहनों की आवाजाही जारी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और दो वाहनों के बीच से निकलने का प्रयास हादसे की वजह माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related