23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बैंककर्मियों की हड़ताल से मध्यप्रदेश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, 40 हजार कर्मचारी शामिल…

HomeMadhya PradeshBhopalबैंककर्मियों की हड़ताल से मध्यप्रदेश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, 40 हजार कर्मचारी...

Date:

भोपाल : 09 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश में बुधवार को करीब 40 हजार बैंककर्मी अपनी 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे, जिससे राज्य की 8500 से ज्यादा शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ।

इस हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया। कर्मचारी जनविरोधी नीतियों, बैंकिंग क्षेत्र के निजीकरण, और नौकरी की असुरक्षा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

भोपाल में 400 शाखाओं के 5000 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। बैंकों के खुले रहने के बावजूद कोई काम नहीं हुआ, जिससे ग्राहक खासे परेशान नजर आए।

यह भी पढ़े : एमपी में 15 राजनीतिक दलों पर डी-लिस्टिंग की कार्रवाई, सवर्ण समाज पार्टी को भी नोटिस…

बैंक कर्मचारियों की 17 प्रमुख मांगें:

  1. केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
  2. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत किया जाए।
  3. बैंकों और एलआईसी में निजीकरण एवं विनिवेश पर रोक लगाई जाए।
  4. बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई की अनुमति वापस ली जाए।
  5. सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों का एक इकाई में विलय हो।
  6. पर्याप्त भर्तियों की व्यवस्था की जाए।
  7. आउटसोर्सिंग और अनुबंध आधारित नौकरियों पर रोक लगाई जाए।
  8. एनपीएस (नई पेंशन योजना) को समाप्त कर ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) को बहाल किया जाए।
  9. कॉर्पोरेट्स से खराब ऋण वसूली के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।
  10. आम ग्राहकों के लिए बैंक सेवा शुल्क में कटौती की जाए।
  11. जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर लगने वाला जीएसटी वापस लिया जाए।
  12. श्रम संहिताओं में किए जा रहे प्रतिगामी बदलावों को लागू न किया जाए।
  13. ट्रेड यूनियनों के अधिकारों का हनन न किया जाए।
  14. बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों का तुरंत निराकरण किया जाए।
  15. ग्रामीण बैंकों को मजबूत किया जाए।
  16. बैंक कर्मचारियों के कार्यभार को संतुलित किया जाए।
  17. सेवा शर्तों में सुधार और कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

ट्रेड यूनियन प्रवक्ता वीके शर्मा ने बताया कि यह हड़ताल केंद्रीय श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का हिस्सा है। भोपाल में गवर्नमेंट प्रेस के पास बैंककर्मी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्राहकों को दिक्कत

लेनदेन, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट जैसी सेवाएं बाधित रहीं। हालांकि ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहीं।

बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...