भोपाल : 09 जुलाई 2025
मध्यप्रदेश में लंबे समय से चुनावी राजनीति से दूर रहे 15 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग की सूची से बाहर किया जा सकता है। इनमें सवर्ण समाज पार्टी भी शामिल है, जो 1990 के दशक में बसपा के विरोध में बनी थी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल एक्ट, 1951 की धारा 29ए के तहत भेजा गया है। कारण – इन दलों ने 2019 से अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा।
15 जुलाई तक देना होगा जवाब
9 जुलाई को जारी नोटिस के अनुसार, दलों को 15 जुलाई तक लिखित जवाब देना होगा। जवाब न मिलने पर वे 18 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में अपना पक्ष रख सकते हैं। जवाब नहीं मिलने की स्थिति में डी-लिस्ट किया जा सकता है
यह भी पढ़े : कीर्तिवर्धन उपाध्याय को कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार, शासन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…
जिन दलों को नोटिस मिला है:
- सवर्ण समाज पार्टी – स्टेडियम के पूर्व, नंद हार्डवेयर, सिरमौर रोड, रीवा
- गोंडवाना कांग्रेस पार्टी – बीडीए कॉलोनी, शाहपुरा, भोपाल
- किसान मजदूर प्रजा पार्टी – राजहर्ष कॉलोनी, नयापुरा, कोलार रोड, भोपाल
- भारतीय जय भीम पार्टी – भानतलैया, सिंधी कैम्प, जबलपुर
- गोंडवाना मुक्ति सेना – पूर्वांचल फेस 1, खजूरीकलां रोड, भोपाल
- क्रांतिकारी किसान सेना – ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी, राज होम्स, जेके रोड, भोपाल
- भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी – भरोसी की धर्मशाला के पास, पंचमवाली गली, दत्तपुरा, मुरैना
- अंजुमन पार्टी – निजातपुरा, नजराली मार्ग, कोतवाली रोड, उज्जैन
- जय मानवता पार्टी – समृद्धि परिसर, ललिता नगर, कोलार रोड, भोपाल
- लोकतांत्रिक सरकार पार्टी – शताब्दी चेम्बर नंबर-1, जिला कोर्ट, मंडला
- भारतीय जनजागरुक पार्टी – चैनपुरा, शिवगढ़ तहसील, मेघनगर, झाबुआ
- जनता विकास पार्टी – अबासेक भवन, उदयनगर कॉलोनी, सागर रोड, विदिशा
- राष्ट्र वाहिनी पार्टी – श्याम हाईट्स, संपत हिल्स, भिचोली मर्दाना, इंदौर
- भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी – बिझिन्या, मंडला
- जन न्याय दल – श्री देवराहा कॉम्प्लेक्स, माता मढ़िया चौराहा, विजय टॉकीज रोड, मोतीनगर, सागर
इससे पहले भी जनवरी 2025 में चुनाव आयोग ने 345 अन-पंजीकृत दलों को डी-लिस्ट किया था। अब सभी की नजर 18 जुलाई की सुनवाई पर है, जिसके बाद तय होगा कि ये दल चुनावी मान्यता बनाए रखेंगे या नहीं।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


