27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नाबालिग को वयस्क समझकर दी थी 10 साल की सजा, हाईकोर्ट ने रिहा करने का दिया आदेश…

HomeChhattisgarhBILASPURनाबालिग को वयस्क समझकर दी थी 10 साल की सजा, हाईकोर्ट ने...

Date:

बिलासपुर : 09 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चार साल से जेल में बंद एक युवक को बड़ी राहत दी है। हत्या के एक मामले में 16 साल की उम्र में गिरफ्तार किए गए इस युवक को चिल्ड्रन कोर्ट ने वयस्क मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन हाईकोर्ट ने इस फैसले को गंभीर कानूनी खामी बताते हुए खारिज कर दिया और युवक को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है।

यह मामला कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र का है। साल 2020 में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया था, जिसकी जन्म तारीख 15 जुलाई 2004 है और घटना 22 अगस्त 2020 को हुई थी। यानी घटना के समय उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। बावजूद इसके, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने उसे वयस्क की तरह ट्रायल के लिए चिल्ड्रन कोर्ट भेज दिया।

सुनवाई में सामने आईं कई कानूनी खामियां
चिल्ड्रन कोर्ट ने 30 दिसंबर 2022 को सुनवाई के बाद किशोर को 10 साल के कठोर कारावास और 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जब यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा, तो जस्टिस संजय के अग्रवाल की एकल पीठ ने केस की विस्तृत समीक्षा की और कई गंभीर प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाईं।

हाईकोर्ट ने पाया कि आरोपी के नाबालिग होने के बावजूद उसकी मानसिक स्थिति का कोई मूल्यांकन नहीं कराया गया। इसके अलावा सामाजिक रिपोर्ट की प्रति भी न तो आरोपी को और न ही उसके अधिवक्ता को दी गई, जबकि यह जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत अनिवार्य प्रक्रिया है।

यह भी पढ़े : तेलीबांधा स्थित जिम में लगी आग, उपकरण जलकर खाक

महत्वपूर्ण फैसलों का हवाला दिया
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में ‘अजीत गुर्जर बनाम मध्यप्रदेश राज्य’ और ‘वरुण ठाकुर बनाम दिल्ली सरकार’ जैसे मामलों का हवाला दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी नाबालिग को वयस्क मानकर मुकदमा चलाना हो, तो पहले उसकी सोच, समझ, परिपक्वता और मानसिक स्थिति की गंभीर जांच होनी चाहिए। इस केस में ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी।

अब चूंकि आरोपी की वर्तमान उम्र 21 साल हो चुकी है, इसलिए पिछली मानसिक अवस्था का दोबारा मूल्यांकन भी संभव नहीं है। ऐसे में हाईकोर्ट ने चिल्ड्रन कोर्ट के फैसले को पूरी तरह गलत ठहराते हुए उसे रद्द कर दिया और युवक को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया।

सभी बाल न्यायालयों को भेजी जाएगी आदेश की प्रति
कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि इस फैसले की प्रति छत्तीसगढ़ के सभी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड और चिल्ड्रन कोर्ट को भेजी जाए, ताकि भविष्य में नाबालिगों से जुड़े मामलों में ऐसी गंभीर चूक न दोहराई जाए।

यह फैसला न केवल आरोपी के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि यह बाल अधिकारों और न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए भी एक अहम उदाहरण बन सकता है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...