दुर्ग : 09 जुलाई 2025
क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का झांसा देकर एक डॉक्टर से 62.78 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ठगी का मास्टरमाइंड एक दिव्यांग आलू बेचने वाला निकला।
सोशल मीडिया के जरिए झांसा
59 वर्षीय डॉ. बसंत वर्मा को व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर फर्जी क्रिप्टो ग्रुप से जोड़ा गया। फरवरी से अप्रैल 2024 के बीच निवेश के नाम पर उनसे अलग-अलग खातों में कुल 62,78,187 रुपये मंगवाए गए। मुनाफा न मिलने पर उन्होंने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने IPC की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि पंजाब के मनसा जिले के साहिल कुमार और राकेश कुमार ठगी में शामिल हैं। साहिल के SBI खाते में 14.10 लाख ट्रांसफर हुए थे, जिसमें से राकेश ने 5 लाख रुपये अपनी पत्नी को भेजे।
यह भी पढ़े : 36 साल बाद मैदान में लौटी मैत्री संघ की फुटबॉल टीम, पहले ही मुकाबले में दर्ज की जीत…
मास्टरमाइंड अभी फरार
ठगी की योजना दिव्यांग संदीप यादव ने बनाई थी, जो आलू बेचने का काम करता है। उसी ने फर्जी ग्रुप बनाकर डॉक्टर को फंसाया। पुलिस के मुताबिक संदीप और एक अन्य आरोपी जमाल सिंह अभी फरार हैं।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और अनजान निवेश स्कीमों से बचने को कहा है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


