रायपुर : 03 जुलाई 2025
रायपुर पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर अज्ञात हैकरों ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी, जिसमें एलन मस्क की तस्वीरें भी शामिल थीं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ, पोस्ट हटाई गई और इंस्टाग्राम को सूचना दी गई।
यह भी पढ़े : दीपका खदान भूमि अधिग्रहण मामला, 30 साल बाद महिला को मिला न्याय, फर्जीवाड़े से मिली नौकरी अब असली हकदार को…
मामले की जांच रायपुर साइबर सेल को सौंपी गई है। शुरुआती जांच में विदेशी आईपी या वीपीएन के जरिए हैकिंग की आशंका जताई जा रही है। विशेष तकनीकी टीम हमलावरों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहें न फैलाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


