16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राशिफल : 02 जुलाई 2025;जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल : 02 जुलाई 2025;जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन...

Date:

रायपुर : 02 जुलाई 2025

2 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज चंद्रमा के कन्या राशि में और सूर्य के मिथुन राशि में होने का फायदा मिलेगा। दरअसल आज चंद्रमा कन्या राशि में शुभ होगे तो सूर्य आज मिथुन राशि में होकर दुरुधरा योग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, कोई पुराना लेन-देन समय पर चुकाना होगा

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप आज धर्म अध्यात्म में रुचि लेगे। साथ ही आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। वैसे कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर फोकस करेंगे और समय पर काम को पूरा कर पाएंगेो। वैसे आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आपको कोई पुराना लेन-देन समय पर चुकाना होगा। आप आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

वृषभ राशि, काम में आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आप अपने काम में आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे तो वह भी आज दूर हो जाएगी। आज आपके घर किसी मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलतियाँ आज उजागर हो सकती हैं, इसके लिए आपको आज सतर्क रहना होगा। खर्च के मामले में आपको आज हाथ समेटने की जरूरत है।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि, नई संपत्ति मिलने के योग नजर आ रहे हैं

मिथुन रशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन उन्नतिदायक रहेगा। आपको कोई नई संपत्ति मिलने के योग नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको उसके चल-अचल पहलुओं के बारे में पूरी जानकारी लेने की जरूरत है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपका कार्यभार बढ़ा सकते हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे मानसिक तनाव बढेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, आपको अपनी कार्ययोजना में आज कुछ बदलाव करना होगा।आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि, करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है

कर्क राशि के लिए आज बुधवार का दिन भाग्य की मेहरबानी से अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आप अपने पूर्व में किए किसी काम की समीक्षा करेंगे और और अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेगे। पारिवारिक जीवन में आप आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। किन्नरों को दान देना शुभ रहेगा।

सिंह राशि, आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा

सिंह राशि के लोगों को लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा। आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और उनमें बदलाव करने का प्रयास करना चाहिए। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। काम की अधिकता के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। आज आप प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगे। आपका कोई पुराना मित्र आपकी मदद कर सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि,रचनात्मक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा। आज आपको परिवार में चल रही किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपसी सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें, वैसे किसी का अप्रत्याशित व्यवहार विचलित करेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा वापस मिलने से आपको खुशी होगी। अगर आज आपको कार्यस्थल पर कोई परेशानी आती है तो भी क्रोध पर कंट्रोल करना होगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना आज आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि,आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे

आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन मौसम की प्रतिकूल प्रकृति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। आपको आज सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। वैसे आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आज आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। शाम का समय आपका आनंद में बीतेगा, मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज पुस्तक अथवा कलम कॉपी का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि,कमाई में आज वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ फलदायी होगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी,जिनसे आपको आपको भविष्य में लाभ का संयोग बनेगा। यदि आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आपको संयमित वाणी से आज स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई शिकायत मिल सकती है। पारिवारिक जरूरतों को लेकर आपको जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना होगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ फलदायी होगा।

धनु राशि, आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख साधनों में वृद्धि का संयोग बना रहा है। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला है तो उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। किसी बात को लेकर पार्टनर से कहासुनी हो सकती है इसलिए लव लाइफ में आपको आज संयमित व्यवहार अपनाने की जरूरत है। आप अपनी रोजमर्रा की जरूरी चीजों की खरीदारी पर आज धन खर्च करेंगे। किसी दोस्त की मदद से आपको फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। रुचिकर भोजन आज प्राप्त होगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।

मकर राशि, कोई बड़ी चाहत आज पूरी होगी

मकर राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन मे आपको आज निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आप किसी दोस्त के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पिता और पिता पक्ष से आपको आज लाभ प्राप्त हो सकेगा। आप आज घर की व्यवस्था और सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। किसी बिजली के उपकरण को लेकर भी आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज आपका प्रेमिका के साथ मधुर संबंध बना रहेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी आज पूरी हो सकती है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।

कुंभ राशि, जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि के लिए आज का दिन सुबह से ही व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज अपने काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको आज मिल सकती है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेग। खर्च के मामले में आपको आज अपना बजट संभालकर चलना होगा। आपकी कोई बात आज किसी मित्र को बुरी लग सकती है इसलिए आज तोल मोल करके ही आपको बोलना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आपको आज ससुराल पक्ष के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। दीर्घकालीन निवेश करना आज फायदेमंद होगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना आज आपके लिए शुभ है।

मीन राशि, हर्षदायक खबर मिल सकती है

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। आप आज किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको आज कोई हर्षदायक खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन मे आज आप माता पिता से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। धर्म अध्यात्म के विषयों में आपकी आज गहरी रुचि रहेगी। आपके हाथों कोई पुण्य कार्य हो सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। चावल और चीनी का दान करना उत्तम रहेगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 11 फरवरी 2026…

आज चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर मन की...

राशिफल : 08 फरवरी 2026; जाने आज का राशिफल …

आज 08 फरवरी 2026 ; सितारों की स्थिति बता...

आज का राशिफल : 06 फरवरी 2026;जाने क्या कहता है आपका राशि …

आज का दिन ग्रहों की दृष्टि से जल्दबाज़ी से...