रायपुर : 02 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ में मानसून के एक्टिव होने के बाद से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत भी मिल गई है। रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से बदल छाए रह रहे हैं और फिर जमकर बारिश हो रही है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंडक का एहसास बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें;राशिफल : 02 जुलाई 2025;जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अभनपुर, बलौदाबजार, भाटापारा, बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जार किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया गया है। राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम को भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में 30 जून से मानसून एक्टिव हो चूका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज आंधी-तूफ़ान के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर भी जारी रहेगा।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


