रायपुर : 01 जुलाई 2025
रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने मंगलवार को करबला तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य करीब ₹2.44 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मूणत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सबसे पहले तालाब के चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कार्य शुरू करने से पहले परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाने को भी कहा गया। उन्होंने मंदिर साइड से पाथवे निर्माण की शुरुआत करने को कहा, लेकिन साथ ही उसका मजबूत बेस तैयार करने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़े : बलौदाबाजार वनमंडल में चालक पदों की भर्ती पारदर्शी तरीके से पूरी, वनमण्डलाधिकारी ने दी जानकारी…
मंदिर के पीछे लगे एक निजी ट्रांसफॉर्मर को लेकर मूणत ने जांच के आदेश दिए कि वह शासकीय भूमि पर तो नहीं है। अगर ऐसा है, तो उसे निजी भूमि पर शिफ्ट कराया जाएगा। वहीं, मंदिर पास बने अवैध कब्जों को हटाने और कॉम्प्लेक्स की पार्किंग व्यवस्था की जांच के निर्देश भी दिए गए।
तालाब क्षेत्र को आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए विधायक ने गेट निर्माण, मिट्टी सफाई, सजावटी प्लेटफॉर्म, ओपन जिम, योग केंद्र और हरियाली विकास जैसे कार्यों के आदेश दिए। मूणत ने कहा कि करबला तालाब को एक ऐसा स्थान बनाया जाएगा, जहाँ लोग वॉकिंग, योग, ध्यान और पारिवारिक सैर का आनंद ले सकें। यह क्षेत्र जल्द ही रायपुर का एक आदर्श सार्वजनिक स्थल बनकर उभरेगा।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


