29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला, 6 अफसरों के खिलाफ उद्घोषणा; 29 जुलाई तक कोर्ट में पेश होने का आदेश…

HomeChhattisgarhभारत माला प्रोजेक्ट घोटाला, 6 अफसरों के खिलाफ उद्घोषणा; 29 जुलाई तक...

Date:

रायपुर : 29 जून 2025

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत 43 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले में रायपुर की स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने राजस्व विभाग के 6 अधिकारियों के खिलाफ उद्घोषणा नोटिस जारी किया है। इन पर रायपुर से विशाखापट्टनम तक 463 किमी फोरलेन सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में फर्जी दस्तावेजों के जरिए मुआवजा बढ़ाकर रकम गबन करने का आरोप है।

आरोपी अधिकारी:

  • निर्भय कुमार साहू (पूर्व एसडीएम)
  • शशिकांत कुर्रे (तहसीलदार)
  • लखेश्वर किरण (नायब तहसीलदार)
  • जितेन्द्र साहू, बसंती घृतलहरे, लेखराम देवांगन (पटवारी)

यह भी पढ़े :पुरी रथयात्रा में भगदड़ से मची अफरातफरी…

कोर्ट ने कहा कि आरोपी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं। उन्हें 29 जुलाई 2025 तक पेश होने का अंतिम मौका दिया गया है। ऐसा न करने पर गैर-जमानती वारंट, संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज करने जैसी कार्रवाई होगी। राज्य सतर्कता आयोग और ACB की जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। उद्घोषणा नोटिस सार्वजनिक रूप से चस्पा कर प्रचारित किए जाएंगे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...