23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नक्सली IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद, दो अफसर घायल…

HomeChhattisgarhSUKMAनक्सली IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद, दो अफसर घायल...

Date:

सुकमा : 09 जून 2025

सुकमा जिले के कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नक्सलियों ने IED विस्फोट कर पुलिस दल को निशाना बनाया। इस हमले में कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए, जबकि थाना प्रभारी (TI) और एसडीओपी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस टीम गोलापल्ली में नए सुरक्षा कैंप की स्थापना कर लौट रही थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आकर वाहन उड़ गया। सभी को तत्काल कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान आकाश राव ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, एडिशनल एसपी आकाश राव क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे। नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को भारत बंद के ऐलान को देखते हुए सुरक्षा बल अलर्ट पर थे और किसी भी प्रकार की नक्सली घटना को रोकने के लिए सक्रिय थे।

यह भी पढ़े :प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर ओपी चौधरी की शुभकामनाएं…

इस हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। शहीद अफसर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके बलिदान को सलाम किया है और परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related