25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

रायपुर-जबलपुर के बीच नई इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत…

HomeChhattisgarhरायपुर-जबलपुर के बीच नई इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत...

Date:

रायपुर : 09 जून 2025

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और जबलपुर के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस रोजाना संचालित होगी। रेलवे विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, नई इंटरसिटी ट्रेन मदन महल स्टेशन (जबलपुर) से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और बालाघाट, गोंदिया होते हुए दोपहर 1:50 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:45 बजे चलकर रात 10:30 बजे मदन महल पहुंच जाएगी। इस नई सेवा के शुरू होने से मदन महल और रायपुर के बीच यात्रा का समय महज 6 घंटे 40 मिनट हो जाएगा।

यह भी पढ़े :नक्सली IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद, दो अफसर घायल…

वर्तमान में, रायपुर और जबलपुर के बीच केवल अमरकंटक एक्सप्रेस ही चलती है, जो इस दूरी को तय करने में लगभग 9 घंटे लगाती है। एकमात्र ट्रेन होने के कारण अमरकंटक एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग लिस्ट रहती है, जिससे यात्रियों को कंफर्म सीट मिलना मुश्किल होता है। नई इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी और यात्रा का समय भी करीब 2 घंटे 20 मिनट कम हो जाएगा। इस नई ट्रेन सेवा से दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेल यात्रियों ने इस नई ट्रेन सेवा की घोषणा पर खुशी जताई है और इसे सुविधा बढ़ाने वाला कदम बताया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और यात्रा के बेहतर अनुभव के लिए रेलवे लगातार नई ट्रेन सेवाएं शुरू कर रहा है।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...