25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर ओपी चौधरी की शुभकामनाएं…

HomeChhattisgarhप्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर ओपी चौधरी की शुभकामनाएं...

Date:

रायपुर : 09 जून 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, सेवा और गरीब-कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें बधाई दी है। X पोस्ट के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कालखंड भारत को विश्वगुरु बनाने की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है।

ओपी चौधरी ने लिखा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषि सुधार, नवाचार, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ जैसे मंत्र ने हर नागरिक को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ा है।

यह भी पढ़े :ग्रीष्मकालीन मूंगफली खेती से बढ़ी किसान की आमदनी, परंपरागत खेती से निकला नवाचार की ओर…

उन्होंने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, चंद्रयान मिशन और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों को भारत की वैश्विक साख बढ़ाने वाला बताया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर जैसे प्रोजेक्टों को उन्होंने सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।

वित्त मंत्री ने मोदी को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला मजबूत नेतृत्वकर्ता बताते हुए अंत में कहा कि अंत्योदय से राष्ट्रोदय की इस यात्रा में प्रधानमंत्री ने समावेशी और समृद्ध भारत की मजबूत नींव रखी है।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...