30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बस्तर में शिक्षा का नया दौर, हिड़मा के गांव पूवर्ती में गुरुकुल की शुरुआत…

HomeChhattisgarhBIJAPURबस्तर में शिक्षा का नया दौर, हिड़मा के गांव पूवर्ती में गुरुकुल...

Date:

बीजापुर : 06 जून 2025

बस्तर संभाग में नक्सलवाद का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और अब यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की बात जोर पकड़ रही है। बीजापुर के पूवर्ती, टेकलगुड़ेम और सिलगेर जैसे नक्सल प्रभावित गांवों में अब शिक्षा का माहौल बन रहा है। खास बात यह है कि कुख्यात नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में सीआरपीएफ ने पहली बार गुरुकुल की स्थापना की है, जिसमें लगभग 80 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

यह क्षेत्र पहले सड़कों और बुनियादी सुविधाओं से वंचित था, लेकिन अब 2024 में अफसर इन गांवों तक पहुंचने में सक्षम हो चुके हैं। सीआरपीएफ न केवल बच्चों को पढ़ाई के लिए किताब-कापी मुहैया करा रही है, बल्कि खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। तीन गुरुकुल फिलहाल सक्रिय हैं, जिनमें बच्चे सुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पहली बार जीता खिताब, मध्य प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने खेला अहम रोल…

कुछ बच्चे 100 किलोमीटर दूर कुआकोंडा के पोटाकेबिन छात्रावासों में रहकर भी पढ़ाई कर रहे हैं, जहां उन्हें बेहतर अवसर मिल रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी ने बताया कि बच्चों का सर्वे किया जा रहा है और पूवर्ती में एक नया स्कूल भी बन रहा है। साथ ही, 35 ऐसे बच्चे जो पढ़ाई छोड़ चुके थे, उन्हें फिर से स्कूल से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह पहल नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास और मुख्यधारा से जोड़ने की एक मिसाल बन रही है। बस्तर अब न केवल नक्सलवाद से लड़ाई का मैदान है, बल्कि शिक्षा और विकास का नया केन्द्र भी बनता जा रहा है। इस बदलाव की दिशा में गुरुकुलों की स्थापना एक बड़ा कदम साबित हो रही है, जो बच्चों के उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...