26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बिलासपुर में दिनदहाड़े लूट, 1.30 लाख लेकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे…

HomeChhattisgarhBILASPURबिलासपुर में दिनदहाड़े लूट, 1.30 लाख लेकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे...

Date:

बिलासपुर: 05 जून 2025

जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक ड्राइवर से झपट्टा मारकर 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोरमी से आया एक ड्राइवर व्यापार विहार में सामान की ख़रीदारी करने के बाद अपने बैग में नकद राशि रखकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसके बैग पर झपट्टा मारकर फरार हो गए। लूटे गए बैग में 1 लाख 30 हजार रुपये नकद थे, जो वह व्यवसायिक लेन-देन के लिए लाया था।

ड्राइवर ने शोर मचाकर राहगीरों से मदद की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज़ी से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की गई है। शुरुआती जांच में लुटेरों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना से व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल है, और पुलिस की गश्त व निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related