27.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालु हुए रोमांचित…

HomeChhattisgarhकेदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालु हुए रोमांचित...

Date:

केदारनाथ : 04 जून 2025

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में जून के पहले सप्ताह में मौसम ने करवट ली है और आज सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। यह दृश्य देख श्रद्धालु रोमांच से भर उठे और खुशी से झूमने लगे।

बर्फबारी के बीच भी केदारनाथ यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित चल रही है। भारी ठंड और मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए कतारों में लगे हुए हैं। धाम परिसर में हल्की धूप और ऊपर पहाड़ियों पर बर्फबारी के अद्भुत नजारे ने दर्शन का अनुभव और भी खास बना दिया।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों की उम्मीद…

श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लेते हुए वीडियो और तस्वीरें भी लीं। धाम में ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे और अब तक 7.5 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...

भिलाई के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

भिलाई /छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• सुपेला मार्केट के आकाश गंगा...